मौलिक अधिकार

 



Q1. मौलिक अधिकार संविधान के किस भाग में वर्णित है ?
A.भाग II
B.भाग III
C.भाग IV
D.भाग VI
Q2. भारत के संविधान का भाग III सम्बद्ध है -
A.राज्य के नीति निर्देशक तत्त्वों से
B.मूल कर्तव्यों से
C.मूल अधिकारों से
D.नागरिकता से
Q3. मूल अधिकारों को सर्वप्रथम किस देश में संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई ?
A.भारत
B.संयुक्त राज्य अमेरिका
C.फ्रांस
D.ब्रिटेन
Q4. भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का वर्णन है -
A.संविधान के अनुच्छेद 12 से 35 तक
B.संविधान के अनुच्छेद 13 से 36 तक
C.संविधान के अनुच्छेद 15 से 39 तक
D.संविधान के अनुच्छेद 16 से 40 तक
Q5. डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के किस भाग को सर्वाधिक आलोकित भाग कहा है ?
A.भाग I
B.भाग II
C.भाग III
D.भाग IV
Q6. मूल अधिकार मूल कहलाते हैं, क्योंकि वह -
A.न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय है
B.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार घोषणा पत्र के अनुरूप है
C.सरलता से संशोधनीय नहीं है
D.मानव के प्राकृतिक और अप्रतिदेय अधिकार है
Q7. भारतीय संविधान के भाग III में कुल कितने अनुच्छेदों में मूल अधिकारों का वर्णन है ?
A.21
B.22
C.23
D.24
Q8. भारतीय संविधान द्वारा भारतीय नागरिकों को कुल कितने मौलिक अधिकार प्रदान किये गए थे ?
A.6
B.7
C.4
D.5
Q9. वर्तमान में भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्त है ?
A.6
B.7
C.8
D.9
Q10. भारत के संविधान में मौलिक अधिकार -
A.मूल संविधान का हिस्सा था
B.चौथे संशोधन द्वारा जोड़े गए थे
C.संसद द्वारा 1952 में जोड़े गये थे
D.42वें संशोधन द्वारा जोड़े गये थे
Q11. भारतीय संविधान में न्यायालय में कौन प्रवर्तनीय है ?
A.नीति निर्देशक सिद्धांत
B.प्रस्तावना
C.मूल कर्तव्य
D.मूल अधिकार
Q12. मौलिक अधिकारों को लागू करने का दायित्व है -
A.उच्चतम न्यायालय पर
B.उच्च न्यायालय पर
C.उपर्युक्त दोनों पर
D.भारत के मुख्य न्यायाधीश पर
Q13. मौलिक अधिकारों का निलम्बन कौन कर सकता है ?
A.प्रधानमंत्री
B.संसद
C.राष्ट्रपति
D.सर्वोच्च न्यायालय
Q14. मौलिक अधिकारों के बारे में सुनवाई करने का अधिकार निम्न को प्रदान किया जाता है -
A.सर्वोच्च न्यायालय
B.उच्च न्यायालय
C.प्रधानमंत्री
D.इनमें से कोई नहीं
Q15. संविधान में उद्घोषित मौलिक अधिकारों में संशोधन किया जा सकता है, केवल -
A.राष्ट्रपति द्वारा
B.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
C.संसद द्वारा
D.उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q16. भारतीय नागरिकों को प्रदान किये गये मूल अधिकारों को -
A.निलम्बित नहीं किया जा सकता है
B.निलम्बित किया जा सकता है
C.किसी भी परिस्थिति में निलम्बित नही किया जा सकता है
D.ऊपर निर्दिष्ट कुछ भी सही नहीं है
Q17. निम्नलिखित में से कौन - से मामले उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय की अधिकारिता में आते हैं ?
A.केंद्र व राज्यों के बीच विवाद
B.राज्यों के परस्पर विवाद
C.मूल अधिकार का प्रवर्तन
D.संविधान के उल्लंघन से संरक्षण
Q18. भारतीय संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों का संरक्षक कौन है ?
A.संसद
B.राष्ट्रपति
C.न्यायपालिका
D.मंत्रिमंडल
Q19. मौलिक अधिकारों के निलम्बन का आदेश कौन दे सकता है ?
A.प्रधानमंत्री
B.संसद
C.सर्वोच्च न्यायालय
D.राष्ट्रपति
Q20. मूल अधिकारों पर आवश्यक प्रतिबन्ध लगाने का अधिकार किसको है ?
A.राष्ट्रपति को
B.संसद को
C.न्यायापालिका को
D.इनमें से किसी को नहीं



Q1. मौलिक अधिकारों का प्रमुख उद्देश्य है -
A.समाज के समाजवादी ढाँचे को बढ़ावा देना
B.व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना
C.न्यायपालिका की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना
D.उपर्युक्त सभी को सुनिश्चित करना
Q2. मूल अधिकारों को प्रवर्तित करने की शक्ति प्राप्त है -
A.राष्ट्रपति को
B.संसद को
C.केवल उच्चतम न्यायालय को
D.उच्चतम व उच्च न्यायालयों को
Q3. भारतीय संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों को निलंबित करने वाली सत्ता है -
A.सर्वोच्च न्यायालय
B.संसद
C.प्रधानमंत्री
D.राष्ट्रपति
Q4. भारत में मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध में निम्न व्यक्तव्यों पर विचार कीजिये 1. यह राज्य कृति के विरुद्ध एक गारंटी हैं 2. यह संविधान के भाग iii में सूचित हैं 3. ये सामाजिक आर्थिक और राजनितिक न्याय सुनिश्चित करते हैं 4. यह USA में अधिकारों के बिल की भांति नहीं हैं अब नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए---
A.1 और 2 सही हैं
B.2 और 3 सही हैं
C.1,2,3 सही है
D.2,3,4 सही है
Q5. समानता का अधिकार भारतीय संविधान के किन पांच अनुच्छेदों में दिया गया है ?
A.अनुच्छेद 5 से 9
B.अनुच्छेद 9 से 13
C.अनुच्छेद 14 से 18
D.अनुच्छेद 17 से 21
Q6. भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन विधायन सत्ता पर पूर्ण नियंत्रण लगाता है ?
A.अनुच्छेद 14
B.अनुच्छेद 15
C.अनुच्छेद 16
D.अनुच्छेद 17
Q7. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त 'समाजवाद' शब्द को निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद/अनुच्छेदों के साथ मिलाकर पढ़ने से सर्वोच्च न्यायालय को समान कार्य के लिए समान वेतन का मौलिक अधिकार परिभाषित करने की शक्ति प्राप्त हुई है ?
A.अनुच्छेद 14
B.अनुच्छेद 14 व 15
C.अनुच्छेद 14, 15 व 16
D.अनुच्छेद 14 व 16
Q8. विधि के सामने समानता का अधिकार है -
A.नागरिक अधिकार
B.आर्थिक अधिकार
C.सामाजिक अधिकार
D.राजनीतिक अधिकार
Q9. भारतीय संविधान की छुआछूत उन्मूलन से संबंधित अनुच्छेद है -
A.अनुच्छेद 14
B.अनुच्छेद 15
C.अनुच्छेद 17
D.अनुच्छेद 18
Q10. निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के कौन - से अनुच्छेद में किसी भी रूप में अस्पृश्यता निषेध के लिए प्रावधान है ?
A.अनुच्छेद 14
B.अनुच्छेद 17
C.अनुच्छेद 19
D.उपरोक्त में से कोई नहीं
Q11. समानता का अधिकार भारतीयों के लिए सुनिश्चित करता है -
A.धार्मिक समानता
B.आर्थिक समानता
C.सामाजिक समानता
D.उपर्युक्त सभी
Q12. संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 'भारत रत्न', 'पद्म विभूषण' आदि अलंकरण प्रदान किये जाते हैं ?
A.अनुच्छेद 15
B.अनुच्छेद 18
C.अनुच्छेद 21
D.अनुच्छेद 23
Q13. 1995 में पारित 'अस्पृश्यता अपराध अधिनियम' को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है ?
A.सिविल अधिकार अधिनियम
B.नागरिक भेदभाव संरक्षण अधिनियम
C.नागरिक संरक्षण अधिनियम
D.सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम
Q14. धर्म आदि के आधार पर विभेद का प्रतिषेध (भारत के संविधान का अनुच्छेद 15) एक मूल अधिकार है जिसे किसके अधीन वर्गीकृत किया जाएगा -
A.धर्म के स्वातंत्र्य का अधिकार
B.शोषण के विरुद्ध अधिकार
C.सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार
D.समता का अधिकार
Q15. निम्नलिखित अनुच्छेदों में कौन भिन्न वर्ग में आता है ?
A.अनुच्छेद 14
B.अनुच्छेद 15
C.अनुच्छेद 16
D.अनुच्छेद 19
Q16. भारतीय संविधान में किसमें भारतीय सर्वोच्च न्यायालय को समान कार्य के लिए समान वेतन का मौलिक अधिकार निगमन करने हेतु सक्षम किया ?
A.संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त 'समाजवादी' शब्द
B.(a) को संविधान के अनु. 14 के साथ मिलाकर पढ़ना
C.(a) को संविधान के अनु. 16 के साथ मिलाकर पढ़ना
D.(a),(b) व (c) सभी को मिलाकर पढ़ना
Q17. चेन्नई राज्य बनाम चम्पकम दोरायराजन' मुकदमें में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार को संशोधित किया गया -
A.विधि के समक्ष समानता का अधिकार
B.भेदभाव के विरुद्ध अधिकार
C.अस्पृश्यता के विरुद्ध अधिकार
D.विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
Q18. भारत में समाचार पत्रों का स्वातंत्र्य -
A.संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) में विशेष रूप से उपबंधित है
B.संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) में प्रत्याभूत अभिव्यक्ति के व्यापक स्वातंत्र्य में निहित है
C.संविधान के अनुच्छेद 361 (क) के उपबंधों द्वारा प्रत्याभूत है
D.देश में विधि के शासन के प्रवर्तन से ही उद्भूत होता है
Q19. भारत का संविधान स्पष्टत: प्रेस की आजादी की व्यवस्था नहीं करता है, किन्तु यह आजादी अंतर्निहित है अनुच्छेद -
A.19 (i) अ में
B.19 (ii) ब में
C.19 (i) स में
D.19 (i) द में
Q20. स्वतंत्रता के मूल अधिकार से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत कितने प्रकार की स्वतंत्रताएं प्रत्याभूत हैं ?
A.10
B.8
C.6
D.4





Q1. स्वतंत्रता का अधिकार संविधान के किन अनुच्छेदों में वर्णित है ?
A.अनुच्छेद 14 से 18
B.अनुच्छेद 19 से 22
C.अनुच्छेद 23 से 24
D.अनुच्छेद 25 से 30
Q2. अनुच्छेद 19 में वर्णित स्वतंत्रताएं निम्नलिखित में से किसको प्राप्त है ?
A.भारत के निवासियों को
B.भारत में पैदा हुए सभी व्यक्ति को
C.केवल भारतीय नागरिकों को
D.उपर्युक्त सभी को
Q3. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 निम्नलिखित में से किसके विरुद्ध संरक्षण प्रदान करता है ?
A.केवल कार्यपालिका के विरुद्ध
B.केवल विधायिका के विरुद्ध
C.केवल न्यायपालिका के विरुद्ध
D.कार्यपालिका तथा विधायिका दोनों के विरुद्ध
Q4. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन - सा अनुच्छेद प्रेस की स्वतंत्रता से सम्बन्धित है ?
A.अनुच्छेद 19
B.अनुच्छेद 20
C.अनुच्छेद 21
D.अनुच्छेद 22
Q5. निम्नलिखित में से नागरिकों का स्वतंत्रता संबंधी सही अधिकार कौन है ?
A.हथियार सहित सभा करने की स्वतंत्रता
B.सरकार के विरुद्ध षड्यंत्र करने की स्वतंत्रता
C.भाषण तथा विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता
D.विदेश में घूमने की स्वतंत्रता
Q6. प्रेस की स्वतंत्रता किस अधिकार में निहित है ?
A.नियमों के समान संरक्षण
B.भाषण स्वातंत्र्य
C.संघ निर्माण की स्वतंत्रता
D.कार्य और सामग्री सुरक्षा
Q7. निम्नलिखित में से कौन मौलिक अधिकार नहीं है ?
A.बोलने का अधिकार
B.व्यवसाय का अधिकार
C.हड़ताल पर जाने का अधिकार
D.धर्म का अधिकार
Q8. भारतीय संविधान का कौन - सा अनुच्छेद व्यक्ति के विदेश यात्रा के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है -
A.14
B.19
C.21
D.इनमें से कोई नहीं
Q9. निम्न वक्तव्यों पर ध्यान दीजिए किसी को राष्ट्रगीत गाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता क्योंकि 1. इससे वाक् स्वातंत्र्य और अभिव्यक्ति के अधिकार का उल्लंघन होगा 2. इससे अंत:करण और धर्म के अबाध रूप से आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन होगा 3. राष्ट्रीय गीत गाने के लिए किसी को बाध्य करने वाला कोई विधिक उपबन्ध नहीं हैं
A.1,2, सही हैं
B.2,3 सही हैं
C.1,2,3 सही हैं
D.इनमें से कोई नहीं
Q10. निम्न में से किन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दी हैं ? 1. आवास का अधिकार 2. विदेश यात्रा का अधिकार 3. समान कार्य के लिए समान वेतन का अधिकार नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए
A.1,2
B.2,3
C.1,3
D.1,2,3
Q11. भारतीय संविधान में प्रदत्त 'स्वतंत्रता का अधिकार' के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन - सा सत्य नहीं है ?
A.भाषण व अभिव्यक्ति की अबाधित स्वतंत्रता
B.संघ बनाने की स्वतंत्रता
C.भारत में भ्रमण की स्वतंत्रता
D.इनमें से कोई नहीं
Q12. संविधान के किन अनुच्छेदों में शोषण के विरुद्ध अधिकार वर्णित है ?
A.अनुच्छेद 14-18
B.अनुच्छेद 19-22
C.अनुच्छेद 23-24
D.अनुच्छेद 25-30
Q13. मौलिक अधिकारों के अंतर्गत कौन - सा अनुच्छेद बच्चों के शोषण से संबंधित है ?
A.अनुच्छेद 17
B.अनुच्छेद 19
C.अनुच्छेद 23
D.अनुच्छेद 24
Q14. भारत के संविधान के अंतर्गत किस आयु के बालक को किसी खान अथवा अन्य संकटमय सेवा में लगाये जाने का प्रतिषेध किया गया है ?
A.14 वर्ष से कम
B.16 वर्ष से कम
C.18 वर्ष से कम
D.21 वर्ष से कम
Q15. कारखानों अथवा खानों में कोई व्यक्ति नियुक्त नहीं किया जा सकता जब तक उसकी आयु कम-से-कम -
A.12 वर्ष हो
B.14 वर्ष हो
C.18 वर्ष हो
D.20 वर्ष हो
Q16. भारतीय संविधान के अनुसार किसी भी व्यक्ति को जिसे गिरफ्तार अथवा बंदी किया जाता है, सबसे नजदीकी मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित करना होगा -
A.12 घंटे के अंदर
B.24 घंटे के अंदर
C.48 घंटे के अंदर
D.72 घंटे के अंदर
Q17. 14 वर्ष से कम आयु के बहुत से गरीब बच्चे पटाखे बनाने वाले कारखाने में काम करते हैं | इन कारखानों में बच्चों को काम देने से किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है ?
A.समानता का अधिकार
B.शोषण के विरुद्ध अधिकार
C.स्वतंत्रता का अधिकार
D.सांस्कृतिक शिक्षा का अधिकार
Q18. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक अभियोजित एवं दंडित नहीं किया जाएगा ?
A.अनुच्छेद 20
B.अनुच्छेद 21
C.अनुच्छेद 22
D.अनुच्छेद 17
Q19. भारतीय संविधान कोई अपराध किये जाने के लिए किसी सामान्य व्यक्ति को जिसे किसी सामान्य विधि के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया हो निम्नलिखित में से कौन - सा अधिकार प्रदान करता है ?
A.गिरफ्तारी का कारण शीघ्रता से जानने का अधिकार
B.अपनी रूची के अनुरूप वकील से परामर्श लेने एवं बचाव करने का अधिकार
C.गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किये जाने का अधिकार
D.उपर्युक्त सभी का अधिकार
Q20. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार संविधान के किन अनुच्छेदों में वर्णित है ?
A.अनुच्छेद 14-18
B.अनुच्छेद 19-22
C.अनुच्छेद 23-24
D.अनुच्छेद 25-28



Q1. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का संबंध है -
A.समानता के अधिकार से
B.संपत्ति के अधिकार से
C.धर्म की स्वतंत्रता से
D.अल्पसंख्यकों की स्वतंत्रता से
Q2. धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार में संविधान के अंतर्गत सम्मिलित हैं 1. धर्म प्रचार करने का अधिकार 2. सिखों को कृपाण धारण एवं रखने का अधिकार 3. राज्यों का समाज सुधारक विधि निर्माण का अधिकार 4. धार्मिक निकायों का लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का अधिकार
A.1,2,3
B.2,3,4
C.3,4
D.इनमें से कोई नहीं
Q3. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा सिखों द्वारा कृपाण धारण करना धार्मिक स्वतंत्रता का अंग माना गया है -
A.अनुच्छेद 24
B.अनुच्छेद 25
C.अनुच्छेद 26
D.अनुच्छेद 27
Q4. संविधान द्वारा प्रदत धार्मिक अधिकारों पर राज्य किन आधारों पर प्रतिबंध लगा सकता हैं 1. स्वास्थ्य 2. सदाचार 3. लोक व्यवस्था उत्तर निम्न कूटो में से चुने
A.केवल 3
B.2,3
C.1,3
D.1,2,3
Q5. संविधान के किन अनुच्छेदों के अंतर्गत अल्पसंख्यकों को अपनी संस्कृति के संरक्षण तथा अपनी पसंद की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना व संचालन के अधिकार को मान्यता प्रदान की गई है ?
A.अनुच्छेद 23
B.अनुच्छेद 29 व 30
C.अनुच्छेद 32
D.अनुच्छेद 38 व 39
Q6. भारतीय संविधान का कौन - सा अनुच्छेद अल्पसंख्यकों को अपनी मनपसंद शिक्षण संस्थाओं को स्थापित तथा संचालित करने का अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है ?
A.अनुच्छेद 19
B.अनुच्छेद 20
C.अनुच्छेद 26
D.अनुच्छेद 30
Q7. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार किस अनुच्छेद के द्वारा दिया गया है ?
A.अनुच्छेद 20
B.अनुच्छेद 22
C.अनुच्छेद 25
D.इनमें से कोई नहीं
Q8. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संवैधानिक उपचारों का अधिकार दिया गया है ?
A.अनुच्छेद 30
B.अनुच्छेद 31
C.अनुच्छेद 32
D.अनुच्छेद 35
Q9. निम्नलिखित मौलिक अधिकारों में से किसे डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने 'संविधान का हृदय एवं आत्मा' की संज्ञा दी ?
A.धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
B.संवैधानिक उपचारों का अधिकार
C.सम्पत्ति का अधिकार
D.शिक्षा का अधिकार
Q10. संवैधानिक उपचारों का अधिकार किन परिस्थितियों में निलम्बित हो जाता है ?
A.आपात स्थिति की घोषणा के दौरान
B.सेना सदस्यों के सम्बन्ध में
C.जब सैनिक विधि लागू हो
D.उपर्युक्त सभी परिस्थितियों में
Q11. निम्नलिखित में से कौन - सा अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत प्रवर्तित किये जा सकते हैं ?
A.संवैधानिक अधिकार
B.मौलिक अधिकार
C.सांविधिक अधिकार
D.उपरोक्त सभी
Q12. मौलिक अधिकारों को लागू करने के लिए निम्नोक्त में से किसी न्यायालय द्वारा जारी किया जा सकता है -
A.डिक्री
B.अध्यादेश
C.समादेश (रिट)
D.अधिसूचना
Q13. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए निम्नलिखित में से कौन - सी रिट (Writ) याचिका दायर की जा सकती है ?
A.मैंडमस (Mandamus)
B.को वारंटो (Quo-warranto)
C.हेबियस कॉर्पस (Habeus Corpus)
D.सर्शियोरेरी (Certiorari)
Q14. कौन व्यक्तिगत स्वतंत्रता से संबंधित है ?
A.बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeus Corpus)
B.उत्प्रेषण (Certiorari)
C.प्रतिषेध (Prohibition)
D.परमादेश (Mandamus)
Q15. विभिन्न प्रकार के समादेश (Writ) जारी करने का अधिकार सर्वोच्च न्यायालय के अतिरिक्त निम्नांकित में से किस/किन न्यायालय/ न्यायालयों को प्राप्त है ?
A.राज्य के उच्च न्यायालयों को
B.जिला न्यायालयों को
C.उपर्युक्त दोनों को
D.उपर्युक्त में से किसी को नहीं
Q16. बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habecus Corpus) के अतिरिक्त निम्नलिखित में से किस याचिका को उच्च न्यायालय जारी कर सकता है ?
A.उत्प्रेषण (Certiorari)
B.परमादेश (Mandamus)
C.अधिकार पृच्छा (Quo-warranto)
D.उपर्युक्त सभी
Q17. बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका (Habeus Corpus writ) -
A.केवल निरुद्ध व्यक्ति द्वारा ही दाखिल की जा सकती है
B.केवल हितबद्ध व्यक्ति द्वारा ही दाखिल की जा सकती है
C.किसी भी निजी व्यक्ति द्वारा दाखिल की जा सकती है
D.निरुद्ध व्यक्ति या हितबद्ध व्यक्ति दोनों द्वारा दाखिल की जा सकती है
Q18. निम्नलिखित में से किस स्थिति में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका (Habecus Corpus writ) जारी किया जाता है ?
A.सम्पत्ति की हानि
B.अतिरिक्त कर की वापसी
C.दोषपूर्ण पुलिस नजरबंदी
D.भाषण की स्वतंत्रता का उल्लंघन
Q19. किसी व्यक्ति का अवैध निरोध के मामले में न्यायालय द्वारा जारिकृत परमादेश निम्न में से कौन है ?
A.बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeus Corpus)
B.परमादेश (Mandamus)
C.उत्प्रेष्ण (Certiorari)
D.अधिकार पृच्छा (Quo-warranto)
Q20. निम्नलिखित में से किस याचिका (writ) का शाब्दिक अर्थ होता है - 'हम आदेश देते हैं' ?
A.बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeus Corpus)
B.परमादेश (Mandamus)
C.अधिकार पृच्छा (Quo-warranto)
D.उत्प्रेषण (Certorari)





Q1. निम्नोक्त समादेशों में से कौन - सा समादेश किसी अवैध व्यक्ति से सरकारी पद को बचाने के लिए जारी किया जाता है ?
A.उत्प्रेषण (Certiorari)
B.परमादेश (Mandamus)
C.निषेधाज्ञा
D.अधिकार पृच्छा (Quo-warranto)
Q2. व्यक्ति, निगम अथवा अधीनस्थ अधिकरण जिस कार्य को करने के लिए आबद्ध हैं, उस कार्य को करने के लिए जारी करने वाले रिट को कहते हैं -
A.अधिकार पृच्छा Quo-warranto)
B.परमादेश (Mandamus)
C.उत्प्रेषण (Certorari)
D.प्रतिषेध (Prohibition)
Q3. वह रिट (writ) जो भारत में उच्चतम न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसी व्यक्ति या सार्वजनिक संस्था का आदेश देती है कि वह अपने कर्तव्य का पालन करे, क्या कहलाती है ?
A.परमादेश
B.बंदी प्रत्यक्षीकरण
C.अधिकार पृच्छा
D.प्रतिषेध
Q4. निम्नलिखित में से किस लेख (writ) के द्वारा किसी सक्षम न्यायालय द्वारा किसी व्यक्ति, निगम या निचली अदालत को कोई ऐसा कार्य करने के लिए आदेश दिया जाता है जो उसकी कर्तव्य सीमा में आता है और जिसको उन्हें पूरा करना चाहिए ?
A.उत्प्रेषण
B.परमादेश
C.निषेधाज्ञा
D.बंदी प्रत्यक्षीकरण
Q5. एक ऐसी याचिका जो न्यायपालिका द्वारा जारी की जाती है तथा जिसमें कार्यपालिका को कहा जाता है कि वह यह कार्य करे जो उसे प्राप्त शक्तियों के अंतर्गत करना चाहिए था, रिट (याचिका) को कहा जाता है -
A.हेबियस कॉर्पस
B.मेंडेमस
C.प्रोहिविशन
D.क्वो वारंटो
Q6. उत्प्रेषण (Certiorari) रिट निम्न में से किस आधार पर जारी किये जाते हैं ?
A.अधिकारिता का अभाव या अधिकारिता से बाहर किये गये कार्य के लिए
B.नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का अतिक्रमण होने पर
C.अभिलेख में प्रत्यक्षत: प्रकट विधिक त्रुटि के आधार पर
D.उपर्युक्त सभी
Q7. निम्नलिखित में से किस याचिका के अधीन किसी कर्मचारी को ऐसी कार्यवाही करने से रोका जाता है, जिसके लिए सरकारी तौर पर वह हकदार नहीं है ?
A.परमादेश
B.अधिकार पृच्छा
C.उत्प्रेषण
D.बंदी प्रत्यक्षीकरण
Q8. न्यायालय द्वारा जारी किये गये परमादेश (Mandamus) के माध्यम से न्यायालय -
A.किसी व्यक्ति को उपस्थित होने के लिए कह सकता है
B.किसी व्यक्ति को कुछ समय के लिए छोड़ा जा सकता है
C.अपने अधीनस्थ न्यायालय से केस मंगा सकता है
D.किसी व्यक्ति या संस्था को उनके सार्वजनिक दायित्वों तथा कर्तव्यों का पालन करने के लिए जारी किया जाता है
Q9. कौन मूल अधिकारों के अंतर्गत नहीं आता है ?
A.स्वतंत्रता का अधिकार
B.समानता का अधिकार
C.संपत्ति का अधिकार
D.शोषण के विरुद्ध अधिकार
Q10. निम्नलिखित में से कौन - सा मौलिक अधिकार नहीं है ?
A.व्याख्यान की स्वतंत्रता का अधिकार
B.संवैधानिक प्रतिकार का अधिकार
C.समानता का अधिकार
D.संपत्ति का अधिकार
Q11. सम्पत्ति के मौलिक अधिकार को कब समाप्त किया गया ?
A.1978 में संविधान के 44वें संशोधन द्वारा
B.1982 में संविधान के 16वें संशोधन द्वारा
C.1973 में संविधान के 31वें संशोधन द्वारा
D.इनमें से कोई नहीं
Q12. संपत्ति का अधिकार एक -
A.मौलिक अधिकार है
B.नैसर्गिक अधिकार है
C.वैधानिक अधिकार है
D.कानूनी अधिकार है
Q13. 44वें संविधान संशोधन विधेयक द्वारा किस मौलिक अधिकार को सामान्य वैधानिक अधिकार बना दिया गया ?
A.स्वतंत्रता का अधिकार
B.समानता का अधिकार
C.सम्पत्ति का अधिकार
D.सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक अधिकार
Q14. सम्पत्ति के मूल अधिकार को किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा समाप्त किया गया ?
A.42वें
B.44वें
C.45वें
D.52वें
Q15. निम्नलिखित में से कौन - सा मौलिक अधिकार नहीं है ?
A.संवैधानिक प्रतिकार का अधिकार
B.सम्पत्ति का अधिकार
C.शांतिपूर्वक एकत्र होने का अधिकार
D.देश भर में आजादी के साथ आने-जाने का अधिकार
Q16. भारतीय संविधान के अनुसार सम्पत्ति का अधिकार क्या है ?
A.मूलभूत अधिकार
B.विधिक अधिकार
C.दोनों
D.इनमें से कोई नहीं
Q17. सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकार की श्रेणी से हटाकर किस अनुच्छेद के अंतर्गत रखा गया है ?
A.अनुच्छेद 31
B.अनुच्छेद 301 (क)
C.अनुच्छेद 300 (क)
D.अनुच्छेद 19 (i)
Q18. भारत के संविधान के अनुसार जो संवैधानिक अधिकार है किन्तु मूलभूत अधिकार नहीं है -
A.धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
B.सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार
C.शोषण के विरुद्ध अधिकार
D.सम्पत्ति का अधिकार
Q19. मत देने का अधिकार होता है -
A.एक राजनीतिक अधिकार
B.एक नागरिक अधिकार
C.एक आर्थिक अधिकार
D.एक कानूनी अधिकार
Q20. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए : सूची-I (मौलिक अधिकार) A. समता का अधिकार B. वाक् का अधिकार C. धर्म का अधिकार D. संवैधानिक उपचारों का अधिकार सूची-II (अनुच्छेद) 1. 14-18 2. 25 3. 32 4. 19
A.A → 1, B → 3, C → 2, D → 4
B.A → 2, B → 4, C → 1, D → 3
C.A → 1, B → 4, C → 2, D → 3
D.A → 2, B → 3, C → 1, D → 4

Share:

No comments:

Post a Comment

Facebook Page

Popular Posts

Post Archive

Recent Posts

SHYAM MOHAN DUBEY

SHYAM MOHAN DUBEY